मेरा अहोभाग्य है कि मैं पवन वर्मा चुटकी भण्डार गर्ल्स इंटर कॉलेज का प्रबंधक हूँ, जिसकी नींव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा वर्ष 1921 में रखी गयी थी, जिसे लखनऊ के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व नगर प्रमुख मेरे पूज्यनीय दादा जी स्व. श्री कृष्ण वर्मा के अथक प्रयासों से दो छप्पर वाला विद्यालय अब दो भवनों में चलता है। उनके पुत्र स्व. रवि कृष्ण वर्मा जी द्वारा भी इस विद्यालय का पूरा जीर्णोद्धार कराया गया।
आज मैं विद्यालय का प्रबंधक होने के नाते विद्यालय तथा यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के लिए प्रयासरत हूँ।
पवन वर्मा
प्रबंधक